इटावा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक स्विमिंग पूल में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान औरैया अजीतमल थाना के सबलपुर गांव निवासी केशव सिंह सेंगर के पुत्र गोपाल जी सेंगर के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर को स्विमिंग पूल में नहाते समय गोपाल अचानक पानी में डूब गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे बाहर निकाला। स्विमिंग पूल संचालक उसे तुरंत सीएचसी ले गए। लेकिन वहां किशोर को छोड़कर फरार हो गए। डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
