आगरा में ताजमहल का दीदार करने के लिए दुनियाभर से सैलानी आते हैं। लेकिन हाल ही में एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब इंग्लैंड से ताजमहल देखने आए एक रेसलर ने न केवल ताजमहल की सुंदरता देखी, बल्कि भारतीय कुश्ती से भी रूबरू हुए। यह विदेशी पर्यटक जब दशहरा घाट स्थित प्राचीन ब्राहम्ण अखाड़े के पास से गुजरा तो वहां की पारंपरिक पहलवानी देख खुद को रोक नहीं पाया । और लंगोट पहनकर अखाड़े में उतर गया।
