महायोद्धा राणा सांगा संसद से लेकर सड़क तक ट्रैंड कर रहे हैं, गुरुवार को क्षत्रिय क्षत्रप शेर सिंह राणा ने आगरा का दौरा किया वहीं संसद में फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने लोक महत्व के मुद्दों पर बोलते हुए मुगल शासकों के नाम पर रखी सड़कों के नाम बदलकर भारत के महावीरों के नाम पर रखने की मांग की। सांसद के लोकसभा में संबोधन के दौरान साथी सांसदों ने मेज थपथपाकर उनकी हौंसला आफजाई की।
