साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए समय समय पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है फिर भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं, मोबाइल हैक कर ऐंठे गये रुपयों को साइबर क्राइम सैल पुलिस ने होल्ड कर पीड़ितों को वापस करा दिया है, जिसमें एक व्यक्ति के 98 हजार और दूसरे के 82 हजार रुपये वापस कराये गये हैं |
