यूपी के संभल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे का इंतजार कर रही थी। लेकिन ऐन मौके पर लड़के के परिवार वालों ने ऐसी डिमांड रख दी जिसे लड़की का गरीब पिता पूरा नहीं कर पाया। लड़के के घरवालों ने दो दिन पहले कार की मांग की थी। इसके अलावा उन्होंने 50 की जगह 500 लोगों को बारात में लाने की बात कही, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर वह कार और 500 लोगों को खाना नहीं देते हैं, तो बारात नहीं लेकर आएंगे। मेहंदी लगाए दुल्हन इंतजार करती रही पर बारात नहीं आयी…
