• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

एक टीम से खेलते नजर आएंगे बाबर और कोहली! Kohli | Babar | Afro-Asia Cup Cricket Tournament

Nov 8, 2024

 

क्रिकेटप्रेमियों को दिग्गज बल्लेबाज भारत के विराट कोहली और पाकिस्तान के बाबर आजम एक ही टीम से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। एफ्रो-एशिया कप क्रिकेट टूनार्मेंट में दोनों एशिया एकादश टीम के सदस्य हो सकते हैं। 17 साल के बाद यह टूर्नामेंट फिर से कराने का प्रयास हो रहा है। टूर्नामेंट फिर शुरू करने के लिए समितियां बनाई गई हैं। एसीए के अंतरिम अध्यक्ष तावेंग्वा मुकुहलानी ने कहा, हमने एशिया क्रिकेट काउंसिल और अफ्रीका क्रिकेट संघ से बातचीत की है। वे चाहते हैं कि यह फिर शुरू हो। इसमें एशिया एकादश और अफ्रीका एकादश की टीमें आपस में तीन मैचों की सीरीज खेलती हैं। इन टीमों में महाद्वीप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुना जाता है। इन मैचों को अंतरराष्ट्रीय मैच का दर्जा हासिल होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *