• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Ghaziabad Girl Saba Haider : यूपी की सबा ने अमेरिका में भारत का बढ़ाया मान | US Election Result 2024

Nov 8, 2024

 

अमेरिका में ड्यूपेज काउंटी बोर्ड के चुनाव में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की बेटी सबा हैदर ने रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज कर भारतीयों का मान बढ़ाया है. डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में उतरी सबा ने रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार पैटी गुरस्टिन को आठ हजार से ज्यादा वोटों से हराया. इस चुनाव में सबा को कुल 39,365 वोट मिले, जबकि पैटी को 30,844 वोट मिले.इससे पहले भी सबा ने चुनावी मैदान में हिस्सा लिया था, लेकिन तब वह अपने प्रतिद्वंद्वी को हराने में सफल नहीं हो सकी थीं. इस बार उन्होंने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया. सबा ने अपनी इस जीत से न केवल अपने परिवार का बल्कि भारत का भी नाम रौशन किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *