आगरा के जीआईसी मैदान पर तीन दिवसीय सेवा, सुशासन और सुरक्षा प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया, इस प्रदर्शनी में बुधवार को सीएम योगी भी शामिल होंगे, सीएम के आगमन से पूर्व सभी तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है, जिलाधिकारी ने जीआईसी मैदान पर लगी प्रदर्शनी का जायजा लिया। डीएम ने सी न्यूज से बातचीत में इस प्रदर्शनी के उद्देश्यों की जानकारी साझा की। डीएम बोले कि ये प्रदर्शनी आठ साल में सरकार द्वारा किए गये कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत कर रही है, बुधवार को प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर लाभार्थियों को लाभान्वित भी करेंगे।
