आगरा के जीआईसी मैदान पर लगी योगी के कार्यकाल की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद प्रदेश के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह मीडिया से मुखातिब हुए, उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि ये वे दल हैं जो आक्रांताओं को महिमा मंडित करते हैं इसके साथ ही संविधान का भी सम्मान नहीं करते |
