• Tue. Jul 28th, 2026

साथी की मौत के बाद कावड़ियों ने किया बवाल | Badaun Kawad Yatra | Sea News

Jul 28, 2025

साथी की मौत के बाद कावड़ियों ने किया बवाल | Badaun Kawad Yatra | Sea News

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बरेली-मथुरा हाईवे पर कांवड़ियों ने बवाल कर दिया। दरअसल शुक्रवार को एक कांवड़िए को ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी की मौत हो गई। जिस ट्रैक्टर से ये हादसा हुआ वो भी कांवड़ियों के दूसरे ग्रुप का था। इसके बाद मृतक के साथ आए अन्य कावंड़ियों ने गुस्से में आकर ट्रैक्टर और ट्रॉली को आग के हवाले कर दिया। ट्रैक्टर चालक व उसके साथियों को पेड़ से बांधकर पीटा। इस मारपीट में दूसरे ग्रुप के 6 कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *