अलास्का में लैंडिंग के वक्त प्लेन से टकराकर 2 हिरणों की मौत | Flight Crash | Alaska | Sea News
अमेरिका के अलास्का में एक अजीब घटना हुई. यहां कोडियाक एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अलास्का एयरलाइंस का एक बोइंग 737 प्लेन कुछ हिरणों से टकरा गया. यह घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुई. लैंड करते वक़्त जब प्लेन रनवे पर दौड़ रहा था, तभी कम से कम दो हिरण रनवे पार कर रहे थे. जिस वज़ह से दोनों हिरण प्लेन से टकरा गए. एयरलाइन ने बताया कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई. हालांकि, प्लेन को नुकसान पहुंचा.
