कभी-कभी कुछ चीजें ऐसी होती है जो इतिहास का रूप ले लेती है. ऐसा ही कुछ वानखेड़े स्टेडियम में हुआ, जब भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मिलकर एक साथ वन्दें मातरम.. गाया. यह एक ऐसा मौका था जिसे सुनकर और देखकर फैन्स ही नहीं बल्कि हर एक भारतीय के रोंगटे खड़े हो गए. बता दें कि मुंबई में विक्ट्री परेड के बाद जब भारतीय खिलाड़ी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे , जहां बीसीसीआई ने उन्हें पुरस्कार वितरित किए. वहीं, पुरस्कार समारोह के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मिलकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया . मैदान का चक्कर लगाने के बाद विश्व विजेता खिलाड़ियों ने ‘मां तुझे सलाम..वन्दे मातरम्’ गाने पर अपनी देश भक्ति दिखााई और एक सुर में वन्दे मातरम् गाकर फैन्स को दिवाना बना दिया. यह एक ऐसा मौका था जिसने हर एक भारतीय नागरिक के रोंगटे खड़े कर दिेए.
