आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के विजेताओं की घर वापसी पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सीधे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी, जहां एक भव्य रोड शो उनका इंतजार कर रहा है। इस बीच भारतीय टीम की विजय परेड में शामिल होने वाली बस की एक झलक सामने आई है।
