ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति ताजमहल परिसर के अंदर सिगरेट पीता नजर आ रहा है। ताजमहल के किसी भी तरह के हथियार ले जाने की सख्त मनाही है। सीआईएसएफ के जवान गेट पर सख्ती से चेकिंग करने के बाद ही पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति देते हैं, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, इतनी चेकिंग के बाद भी सिगरेट लेकर पर्यटक अंदर कैसे पहुंचा |
