• Thu. Sep 10th, 2026

कृष्ण जन्मभूमि में मचा होली का धमाल | Krishna Janmabhoomi | Holi Festival | Sea News

Mar 12, 2025

बरसाना और नंदगांव के बाद 10 मार्च को भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में होली का धमाल मचा। हुरियारों ने रंग, गुलाल, फूल और नाच-गानों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर खूब धूम मचाई। पूरा जन्मभूमि परिसर राधा-कृष्ण की प्रेम भरी होली के उल्लास भरे रंग में रंग उठा प्रकृति के इस अलौकिक वसंतोत्सव में होली का विशेष महत्व है, क्योंकि यह लोकप्रिय त्योहार है और चेतनाओं को शक्ति देने का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म स्थान पर खेली गई इस अनोखी होली में भाग लेकर हर कोई श्रद्धालु अपने को धन्य मान रहा था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *