विवाद के चलते पति को छोड़कर गई मां करवाचौथ पर भी नहीं आई तो डिप्रेशन में आए इकलौते बेटे ने सुसाइड कर लिया। 11वीं में पढ़ने वाले 17 वर्ष के बेटे का शव कमरे में पंखे पर रस्सी से लटका मिला। पिता ने कालोनी वालों की मदद से शव को नीचे उतारा, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
