श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पीर कल्याणी नसिया जी अतिशय क्षेत्र में आगरा दिगंबर जैन परिषद के अंतर्गत नसिया जी पुजारी संघ एवं नसिया जी महिला मण्डल संघ द्वारा आर्यिका विश्रेयश्री माता जी के मंगल सानिध्य इन दिनों श्री समवशरण महामंडल विधान चल रहा है। विधान में मंगलवार को भगवान नेमिनाथ की वैराग्य वर्धक बारात निकाली गयी जिसमें भक्तों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया |
