• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

तरावीह के दौरान मस्जिद के बाहर हुआ पथराव

Mar 6, 2025

अमरोहा के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला झंडा शहीद में रमजान की तरावीह के दौरान माहौल अचानक गरमा गया। मस्जिद में तराबीह की नमाज अदा कर रहे रोजेदारों की शांति तब भंग हो गई, जब मस्जिद के बाहर खड़े कुछ युवक मोबाइल देखने में व्यस्त थे। नमाजियों का ध्यान भटकने पर कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन मामूली सी बात ने बड़ा रूप ले लिया।विरोध के दौरान दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। हालात इतने बिगड़ गए कि देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। दोनों ओर से जमकर पत्थर चले |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *