• Fri. Apr 24th, 2026

धारदार हथियार से की मां-बेटी की हत्या | Agra Crime | Double Murder | Sea News

Apr 9, 2025

जगदीशपुरा के खतैना में मां-बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर में पड़े मिले। बाहर से ताला लगा हुआ था। दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़ा तो अंदर दो लाश मिलीं।राशिद नाम के युवक ने पांच महीने पहले महिला से शादी की थी। महिला की नौ साल की बेटी भी थी। दोनों के शव घर के अंदर मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंच ताला तोड़कर घर खोला। अंदर मां-बेटी के शव कमरे में फर्श पर पड़े हुए मिले। उनकी गला रेतकर हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *