इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की एकता कॉलोनी में मंगलवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में घर में मौजूद सास-बहू और उनका बेटा गंभीर रूप से जल गए। तीनों घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
