• Tue. Jul 28th, 2026

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, 9 जनपदों में छुट्टी का आदेश | Uttarakhand Flood | Sea News

Aug 6, 2025

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, 9 जनपदों में छुट्टी का आदेश | Uttarakhand Flood | Sea News

उत्तराखंड के कई जनपदों में बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने राज्य के पांच जनपदों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. इससे पहले मंगलवार को उत्तराकाशी में बादल फटने की घटना से बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है. उत्तराखंड में मौसम विभाग ने पांच जनपदों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें देहरादून, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंहनगर एवं बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिसके मद्देनजर नौ जनपदों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है. पौड़ी, अल्मोड़ा, बागेश्वर जनपदों में सुरक्षा के लिहाज से आज स्कूलों को बंद किया गया है. कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा.Uttarakhand Flood

Click Here For The Latest News 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *