मैं मन की बात कर रही हूं…,बुलाओ मोदीजी को… | Agra News | Sea News
Agra News के महिला जिला चिकित्सालय में तैनात एक एएनएम पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का बैनर उतारकर डस्टबिन में फेंक दिया। जब कर्मचारी ने विरोध किया तो थप्पड़ मारने की धमकी दी। बोली कि बुला लो मोदी जी को, फोन मिलाओ, मैं मन की बात कर रही हूं, साइलेंट, मैं तेरा मुंह लाल कर दूंगी, तुम कोई नहीं हो, बुलाओ मोदीजी को…। कर्मचारी ने वीडियो बनाया। यह वायरल हो गया। इस पर सीएमओ ने जांच के आदेश किए हैं।
Click Here For The Latest News
