सिंगर जुबिन गर्ग को अंतिम विदाई… | Zubeen Garg | Sea News
सिंगर जुबिन गर्ग का बीते 19 सितंबर को निधन हो गया था। वो समंदर में स्कूबा डाइविंग करने गए थे, जहां उनके साथ हादसा हुआ. उनका शव असम के गुवाहाटी पहुंचा और यहां से अंतिम यात्रा निकाली गई। इस अंतिम यात्रा में जुबिन के फैन्स का हुजूम उमड़ा और सिंगर को नम आंखों से विदाई दी। गुवाहाटी से इसका एक वीडियो सामने आया है जहां देखने को मिल रहा है कि फैन्स का बड़ा हुजूम अंतिम यात्रा में शामिल हुआ है। प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार 23 सितंबर को गुवाहाटी के पास कमरकुची एनसी गांव में किया जाएगा। उनके परिवार की इच्छा और पिता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है Zubeen Garg
Click Here For The Latest News
