• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

West Bengal : पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट | Student Beaten | Sea News

Sep 28, 2024

सिलीगुड़ी में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. छात्रों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जो बिहार से परीक्षा देने आए युवकों से मारपीट कर रहा है. पुलिस के अनुसार वह शख्स रजत भट्टाचार्य है, जो बांग्ला पाखो नामक संगठन से जुड़ा है. यह संगठन बंगाली भाषा की वकालत करने के लिए जाना जाता है. सिलीगुड़ी में बिहार के छात्रों की पिटाई वाला वीडियो वायरल होने के बाद बिहार पुलिस पश्चिम बंगाल पुलिस को पत्र लिखकर बिहारी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है. बिहार के एडीजी लॉ एंड आॅर्डर ने पश्चिम बंगाल के एडीजी लॉ एंड आॅर्डर को चिट्ठी लिखी है. जानकारीनुसार आरोपी रजत भट्टाचार्य को हिरासत में लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *