• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Varanasi News: काशी में पुजारी को मिलेंगे 90 हजार! | Kashi Vishvanath Dham

वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी को बतौर मानदेय 90 हजार रुपये मिलेंगे. वहीं, कनिष्ठ पुजारी को 80 हजार और सहायक पुजारी को 65 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा. ऐसा इसलिए होने वाला है क्योंकि काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की 105 वीं बैठक में 41 साल बाद पुजारी सेवा नियमावली को लेकर सहमति बन गई है बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि मंदिर में पुजारियों के कुल 50 पद होंगे और इस पर भर्ती के लिए विज्ञापन भी जारी किया जाएगा.  इसके अलावा जिले के सभी संस्कृत के छात्रों को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर मुफ्त में ड्रेस और पुस्तकें देगा. पहली बार मंदिर संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता भी कराएगा. साथ ही शहर में क कई स्थानों पर बाबा का भोग प्रसाद बांटा जाएगा. संपूणार्नंद संस्कृत विश्वविद्यालय को अनुदान मिलेगा | #KashiVishwanathTemple

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *