• Sun. Oct 25th, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Vadodara Gujarat : सांप को सीपीआर देकर बचाई जान! | CPR | Yash Tadvi | Vrindavan Chaar Rasta

Oct 18, 2024

 

वडोदरा में एक अद्भुत और अनोखी घटना सामने आई, जहां एक युवक ने मुंह से सांप को सीपीआर देकर उसके जीवन की रक्षा की. यह मामला वृंदावन चार रास्ता के पास घटित हुआ, जहां एक सांप अचेत अवस्था में मिला.जैसे ही बचाव दल को इस घटना की सूचना मिली, यश तड़वी नामक एक युवा रेस्क्यूर मौके पर पहुँचा. वहाँ पहुँचकर उसने पाया कि सांप लगभग मृत-सा लग रहा था. लेकिन यश ने तुरंत सीपीआर देने का निर्णय लिया. आश्चर्यजनक रूप से, उसकी कोशिश सफल रही और सांप में दोबारा जीवन के लक्षण दिखने लगे.इस घटना ने लोगों का ध्यान खींचा है और यश की बहादुरी और दयालुता की प्रशंसा की जा रही है. सांप को बचाने का यह अनूठा प्रयास दशार्ता है कि जीवन की रक्षा के लिए जागरूकता और सही ज्ञान कितने महत्वपूर्ण हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *