सरकार को भेजे प्रस्ताव के तहत अब पुरुष टेलर महिलाओं का नाप नहीं लेंगे जिम और योग सेंटर में भी महिला ट्रेनर का होना अनिवार्य होगा, राज्य महिला आयोग ने उ. प्र. सरकार को महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा नया प्रस्ताव भेजा है. नए प्रस्ताव के तहत पुरुष टेलर, महिलाओं के कपड़ों के माप नहीं ले सकेंगे. इतना ही नहीं जिम और योगा सेंटर में भी महिला ट्रेनर होंगी. इसके साथ साथ कोचिंग सेंटर जैसी जगहों पर भी सीसीटीवी से निगरानी करना भी अनिवार्य होगा. इसके अलावा ऐसी जगहों पर टॉयलेट की उचित व्यवस्था करनी होगी। विद्यालय की बस में महिला सुरक्षाकर्मी अथवा महिला टीचर का होना अनिवार्य होगा . बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पिछले दिनों बैठक हुई थी. इस बैठक में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर चर्चा हुई थी । बहरहाल इस प्रस्ताव को शासन से मंजूरी का इंतजार है. शासन से मंजूरी मिलते ही इस पर नई पॉलिसी आ सकती है.
