• Tue. Jul 28th, 2026

Uttar Pradesh : रील के चक्कर में खतरनाक स्टंट! Dangerous stunt | Sea News

Sep 14, 2024

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी बाइक से ट्रेन खींचने की कोशिश करता नजर आ रहा है. यह वीडियो महज सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोरने के लिए बनाया गया था, लेकिन इसके वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई की और युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस वीडियो में युवक ने अपनी बाइक को एक केबल की मदद से रेलवे ट्रैक पर खड़े इंजन के पहिए से बांध लिया और उसे खींचने की कोशिश करता है. इस तरह का खतरनाक स्टंट न केवल उसकी जान को जोखिम में डालता है बल्कि रेलवे की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा रहा है. वायरल होने के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और वीडियो में दिख रहे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *