• Fri. Apr 17th, 2026

Ujjain :पूर्व पार्षद की हत्या मामले में आलीशान होटल सील | Ujjain police | |Sea News

Oct 23, 2024

 

संपत्ति विवाद में पूर्व पार्षद गुड्डु कलीम की हत्या के बाद परिवार के लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उज्जैन पुलिस पिछले 11 दिनों से घटना की जांच कर रही है। इसी मामले में मंगलवार रात 10 बजे पुलिस प्रशासन और नगर निगम गुड्डु के 47 कमरे वाले तीन मंजिला आलीशान होटल को सील करने पहुंचा। सील करने से पहले होटल में ठहरे यात्रियों को दूसरे होटलों में शिफ्ट कर दिया गया। बता दें कि 11 अक्टूबर को वजीर पार्क में रहने वाले उज्जैन के पूर्व पार्षद गुड्डु कलीम की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामला संपत्ति विवाद का निकला, पुलिस ने हत्या, जानलेवा हमला और साजिश में शामिल होने के आरोप में परिवार के 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और एक की तलाश जारी है। इसी बीच मंगलवार रात 10:00 बजे अचानक प्रशासन की ओर से तहसीलदार रूपाली जैन, नगर निगम अमला और नीलगंगा थाने की टीम इंदौर रोड हरिफाटक ब्रिज मार्ग स्थित ह्यहोटल प्रेसिडेंटह्ण को सील करने की कार्रवाई करने पहुंची और होटल को सील कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *