टी-20 वल्ड कप 2024 की चैंपियन टीम इंडिया तूफान की वजह से बारबाडोस में ही फंसी हुई है। भारतीय टीम को सोमवार को भारत आने के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से टीम का शेड्यूल बाधित हुआ है। इसलिए अब भारतीय टीम मौसम ठीक होने और बारबाडोस एयरपोर्ट पर कामकाज शुरू होने के बाद एक विशेष चार्टर्ड प्लेन से सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी.
