हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद के कथित अवैध निर्माण के विरोध में आज हिंदूवादी संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे देखते हुए क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है। संजौली मस्जिद विवाद में कई हिंदू संगठनों का प्रदर्शन जारी है। भारी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम किया वहीं विरोध में प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई।
