बाहुबलि बाईक या जान से खिलवाड़ बाईक पर 6 सवारियां देख विस्मित हुए लोग | Risky Bike Ride | Sea News
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर बाहुबली स्कूटी का वीडियो चर्चा में है। भुजियाघाट से काठगोदाम के बीच एक स्कूटी पर 6 सवारियां और सामान नजर आया कि देखने वाले भी हैरान रह गए। स्कूटी पर सवार लोगों की संख्या देखकर लोग इसे मजाकिया अंदाज में बाहुबलि स्कूटी और 6 सीटर कार से भी आगे बता रहे हैं। हालांकि, सड़क पर इस तरह क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाना और सामान लादना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। तेज रफ्तार या अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। सवाल यही है कि आखिर सड़क पर ऐसी लापरवाही कब तक जारी रहेगी? Risky Bike Ride
Click Here For The Latest News
