राजा दशरथ बने कलाकार की हार्ट अटैक से मौत Ramleela 2025 | Sea News
हिमाचल प्रदेश के चंबा से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां राजा दशरथ का किरदार निभा रहे कलाकार की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई. 73 वर्षीय अमरेश महाजन पिछले 40 वर्षों से रामलीला में रावण और दशरथ का किरदार निभा रहे हैं. शुरूआत में साथी कलाकारों को लगा कि वह अभिनय का हिस्सा है, लेकिन जब उन्होंने प्रतिक्रिया नहीं दी, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया. तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है Ramleela 2025
Click Here For The Latest News
