राम बारात में चैतन्य नौ देवियों का हुआ दर्शन | Ram Baraat | Chaitanya Nau Deviyan | Sea News
ब्रह्माकुमारीज कमला नगर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जनकपुरी मार्ग पर आयोजित नौ देवियों का चैतन्य झांकी दर्शन एवं मूल्य चरित्र निर्माण प्रदर्शनी का भव्य आयोजन का किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग और क्षेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी शीला दीदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं देवियों की आरती उतारकर किया। कार्यक्रम में बाल ब्रह्मचारिणी बहनों ने नौ देवियों का चैतन्य स्वरूप प्रस्तुत किया, जिसका दर्शन करने के लिए जनकपुरी मार्ग पर अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। मार्ग खचाखच भरा रहा और श्रद्धालु भक्ति भाव से देवियों की पूजा-अर्चना में लीन हो गए। Ram Baraat
Click Here For The Latest News
