राजस्थान के दौसा से शनिवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां 10वीं कक्षा के एक छात्र की स्कूल में हार्ट फेल होने से मौत हो गई। मृत छात्र का नाम यतेन्द्र उपाध्याय था और उसकी उम्र 16 साल थी। खास बात यह है कि एक दिन पहले ही यानी 5 जुलाई को ही उसने अपना जन्मदिन मनाया था। परिजनों का कहना है कि छात्र का हृदय रोग का इलाज चल रहा था। जब वह स्कूल के बरामदे को पार करते हुए क्लास के अन्दर जा रहा था। इसी दौरान अचानक लड़खड़ाकर बरामदे में गिर पड़ा और फिर उठ न सका।
