• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Raebareli District : खाकी पर थर्ड डिग्री देने का आरोप | Third degree | Interrogation | Allegation

Nov 11, 2024

 

यूपी के रायबरेली में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है।जहां चोरी के मामले में पूछताछ के बहाने थाने ले जाकर महिला पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से मां बेटी को मारा पीटा।जिसको लेकर पीड़िता मां बेटी चोट के निशान लेकर एसपी आॅफिस पहुंची और मामले का शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के बालापुर की रहने वाली शिवानी ने अपनी मां के साथ एसपी आॅफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मिल एरिया थाने की पुलिस ने उसको व उसकी मां को थाने में ले जाकर पूछताछ के बहाने थर्ड़ डिग्री दी है।पुलिस की पिटाई से मां बेटी को काफी चोटें आई हैं जिसको लेकर पीड़ितों ने एसपी आॅफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और पूरे मामले में जांच कर मारपीट करने वालों पर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *