Raebareli : संविदा लाइनमैन की संदिग्ध हालात में मौत | Sea News
रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में संविदा लाइनमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। हरिकेश का शव घर के अंदर कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटका मिला। सुबह जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने से पहले ही शव को नीचे उतार लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। Raebareli
Click Here For The Latest News
