• Fri. Apr 17th, 2026

Ayodhya News : राम मंदिर में पहली दिवाली! | First Diwali | Ram Mandir | Sea News

Oct 29, 2024

 

भगवान रामलला के अयोध्या के मंदिर में विराजमान होने के बाद उनकी ये पहली दिवाली होगी. इस दिवाली को खास बनाने के लिए तैयारीयां शुरू हो चुकी है. इस बार 55 घाटों पर 25 लाख दिए जलाएं जाएंगे. इन दीयों को जलाने के लिए 92 हजार लीटर सरसों के तेल की जरुरत पड़नेवाली है.शहर में इसके लिए तेल की आपूर्ति शुरू हो चुकी है. इस बार ये कार्यक्रम काफी बड़ा होने वाला है. राम की प्ीौडी में 55 घाटों पर दीये जलाने है. जिसके लिए करीब 3 हजार वालंटियर दिन रात मेहनत कर रहे है. घाटों पर दीप प्रज्वलित करने के लिए अन्य जरुरी वस्तुएं भी शहर में पहुंचने की शुरूवात कुछ ही घंटो में हो जाएगी.प्रभु श्रीराम की नगरी में तीन दिन 28 से 30 अक्टूबर तक श्रद्धालुओं को त्रेता युग का अनुभव कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जोर-शोर से दीपोत्सव की तैयारियां चल रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *