आज की शुरूआत करते हैं एक ऐसे विषय से, जिसने देश को झकझोर कर रख दिया है। जहाँ एक ओर ताजमहल की खूबसूरती देखने पहुँचे विदेशी मेहमान भारतीय संस्कृति से अभिभूत हुए, वहीं दूसरी ओर, कायराना आतंकी हमले ने देश को सदमे में डाल दिया है। दरसल कशमीर की जमीन एक बार फिर खून से लाल हो गई है। 26 के लगभग पर्यटकों की मौत ने पूरे देश की आँखें नम कर दी हैं। प्रधानमंत्री ने अपना विदेश दौरा बीच में छोड़ कर तुरंत स्वदेश वापसी की है। तो वहीं ग्रह मंत्री ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात की, आज द टॉप स्टोरी में हम जानेंगे क्या ये आतंकी हमलों से हमें निजात मिल पाएगी, और क्या अब समय आ गया है कि सिर्फ़ निंदा नहीं, कार्रवाई हो |
