• Fri. Apr 17th, 2026

NATIONAL ROUNDUP : राजौरी में सेना ने नाकाम की आतंकी हमले की साजिश | Rajouri | Sea News

Jul 23, 2024

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने सेना के कैंप को निशाना बनाया है.राजौरी में सुरक्षाबलों ने सेना की चैकी पर हमला करने की आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया. इसके बाद से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है. यह सेना की चैकी राजौरी के गुंडा ख्वास इलाके में है. आतंकवादियों ने राजौरी के सुदूर गांव में स्थित सेना के कैंप को निशाना बनाते हुए जबरदस्त फायरिंग की, आतंकी हमले में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया अंधेरे में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, जवान घायल आतंकी हमले ने बाद सुरक्षाबलों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की और हमले को नाकाम कर दिया. इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली और बड़े पैमाने पर सर्च आॅपरेशन चलाया बड़े पैमाने पर चल रहा सर्च आॅपरेशन आतंकियों की तलाश की जा रही है. वहीं गंभीर रूप से घायल हुए जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल जवान को अस्पताल में कराया भर्ती फिलहाल राजौरी के गुंडा इलाके में मुठभेड़ जारी है, अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. तलाशी अभियान लगातार जारी है आतंकियों की तलाश जारी

“SEA NEWS AGRA” “LATEST NEWS” “BREAKING NEWS” “HINDI NEWS” “TOP NEWS” “UPDATES” “UP NEWS” “AGRA NEWS TODAY” “TODAY NEWS” “AGRA NEWS”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *