• Sun. Apr 19th, 2026

NATIONAL ROUNDUP : बच्चे को बचाने के प्रयास में तालाब में डूबी महिला | Damoh District Hospital

Jul 27, 2024

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम तुरकाई के पास बरधारी रोड पर एक महिला गांव के बच्चे को बचाने के प्रयास में तालाब में डूब गई। तत्काल ही एसडीआरएफ को सूचना दी गई। टीम के द्वारा रेस्क्यू आॅपरेशन चलाकर शव बरामद किया। प्लाटून कमांडर प्राची दुबे ने बताया की स्थानीय लोगों ने बताया है कि तुरकाई गांव में करीब 30 फीट गहरे तालाब के समीप एक बच्चा खेलने के लिए चला गया था जो फिसलकर तालाब में डूबने वाला था। इसी दौरान 25 वर्षीय महिला ने उसे देख लिया वह मौके पर पहुंची और बच्चे को बचा लिया बच्चे को महिला ने बचाया लेकिन महिला का पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गई। स्थानीय लोगों ने यह घटना देखी तत्काल ही सागर नाका चौकी पुलिस को सूचना दी और एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम प्रभारी प्राची दुबे अपनी टीम के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंची और पूरे तालाब में बोट के माध्यम से रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया। पैर फिसलने से पानी में डूब गई महिला एसडीआरएफ के जवान तालाब में चारों ओर महिला की खोज कर चुके थे, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो अब तालाब को खाली करने का प्रयास किया जा रहा था तभी शाम साढ़े चार बजे महिला का शव पानी के नीचे गहराई में मिल गया।

“SEA NEWS AGRA” “LATEST NEWS” “BREAKING NEWS” “HINDI NEWS” “TOP NEWS” “UPDATES” “UP NEWS” “AGRA NEWS TODAY” “TODAY NEWS” “AGRA NEWS”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *