• Fri. Apr 17th, 2026

NATIONAL ROUNDUP : पुणे में दिखा सैलाब का सितम! |Pune Maharashtra | social media | Sea News

Jul 26, 2024

पुणे में भारी बारिश के बीच उफनती इंद्रायणी नदी में बड़ा कंटेनर बह गया. इस घटना को देखकर हर कोई हैरान है. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी में दो कंटेनर कागज के नाव की तरह तैर रहे हैं. एक कंटेनर बहते-बहते पुल से जाकर टकरा जाता है, जहां गाड़ियों की भारी आवाजाही देखी जा सकती है.

बता दें, पिछले 48 घंटों से मावल, मुलशी के बांध क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण इंद्रायणी के उद्गम से लेकर संगम तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

यहां आलंदी में सभी चार पुल पानी में डूब गए हैं. आशंका जताई जा रही है कि अगर 24 घंटों में बारिश बंद नहीं हुई तो इंद्रायणी नदी पर बना पांचवां पुल भी बह जाएगा.

पानी में कागज के नाव की तरह तैर रहे बड़े-बड़े कंटेनर

फिलहाल, इंद्रायणी नदी के लाल निशान पार कर जाने पर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. लोगों को इंद्रायणी नदी बेसिन में या उसके आसपास न जाने की सलाह दी गई है.

खतरे के स्तर को पार कर गई इंद्रायणी नदी

“SEA NEWS AGRA” “LATEST NEWS” “BREAKING NEWS” “HINDI NEWS” “TOP NEWS” “UPDATES” “UP NEWS” “AGRA NEWS TODAY” “TODAY NEWS” “AGRA NEWS”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *