गुजरात में पिछले कई दिन से भारी बारिश जारी है. भारी बारिश के बीच देवभूमि द्वारका में मंगलवार शाम हादसा हो गया. यहां एक एक 3 मंजिला मकान देखते ही देखते भारी बारिश के बीच ढह गया. हादसे के बाद मलबे के अंदर 2 से 3 लोगों के फंसे होने की आशंका है. वहीं हादसे की खबर मिलते ही मौके पर टीम पहुंच गयी है. हादसे के बारे में मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर वडोदरा बिपिन कुमार ने बताया कि 3 मंजिला इमारत ढह गई है जिसमें 2 से 3 लोगों के मलबे में दबने की आशंका है. हमारी एनडीआरएफ टीम द्वारा लगातार राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है. द्वारका में तीन मंजिला इमारत ढही वहीं हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है वीडियो में देखा जा सकता है कि एनडीआरएफ टीम रेस्क्यू आॅपरेशन में जुटी हुई है. लेकिन रात का समय होने की वजह से रेस्क्यू आॅपरेशन में दिक्कत आ रही है. फिलहाल रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है. गुजरात में भारी बारिश के चलते हादसा एनडीआरएफ टीम के साथ दमकल की टीम मौजूद है. रात का समय होने के बाद भी रेस्क्यू जारी है. ताकि अंदर फंसे लोगों की जान बचाई जा सके, वहीं गुजरात में जारी बारिश के बीच लोगों को हादसे से बचाने के लिए पहले से ही एनडीआरएफ की कई टीम प्रदेश में मौजूद हैं. रात में भी रेस्क्यू जारी
“SEA NEWS AGRA” “LATEST NEWS” “BREAKING NEWS” “HINDI NEWS” “TOP NEWS” “UPDATES” “UP NEWS” “AGRA NEWS TODAY” “TODAY NEWS” “AGRA NEWS”
