• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

NATIONAL ROUNDUP : कानपुर में भीषण हादसा |Kanpur Uttar Pradesh | Panki police station | Sea News

Sep 6, 2024

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के पांडू नहर पुल से तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 40 फिट ऊपर से झांसी लाइन रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इस भीषण हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और रेलवे लाइन को बंद कराया। साथ ही ट्रक को रेलवे लाइन से हटाने का कार्य कराया। ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर गिरा तेज रफ्तार ट्रक वहीं पुलिस ने ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। ट्रक चालक की मौत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आशुतोष सिंह ने कहा कि कानपुर से झांसी स्टेशन को जाने वाली लाइन जो झांसी मंडल में आता है एक ट्रक जो हाईवे पुल से झांसी रेलवे ट्रैक पर गिर गया है। जिससे ओएचई लाइन टूट गई है। रेलवे ट्रैक पर ट्रक गिरने से टूटी ओएचई लाइन ट्रैक पर ट्रक गिरने और लाइन टूटने से रेल गाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ है। डाउन ट्रैक पर आवागमन चालू हो गया है। झांसी से आने वाली ट्रेनें आने लगेंगी। तीन गाड़ियों बाधित हुई हैं। जिसमें दो झांसी की तरफ और एक कानपुर की तरफ वाली रेल गाड़ी बाधित हुई है लाइन टूटने से रेल गाड़ियों का आवागमन हुआ प्रभावित

“SEA NEWS AGRA” “LATEST NEWS” “BREAKING NEWS” “HINDI NEWS” “TOP NEWS” “UPDATES” “UP NEWS” “AGRA NEWS TODAY” “TODAY NEWS” “AGRA NEWS”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *