• Thu. Sep 10th, 2026

NATIONAL ROUNDUP : आवारा कुत्ते ने मासूम पर किया अटैक | Karimnagar Telangana | Sea News

Aug 9, 2024


तेलंगाना के करीमनगर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक आवारा कुत्ते ने एक छोटे लड़के पर हमला कर दिया, जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही है. 58 सेकेंड के इस वीडियो में दो छोटे बच्चे सड़क किनारे खेलते दिख रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज आया सामने कुछ ही देर में उनके पास एक काले कलर का आवारा कुत्ता पहुंच जाता है. एक बच्चा तुरंत वहां से भाग जाता है, जबकि दूसरे पर कुत्ता हमला बोल देता है. वह उसके चेहरे पर काटता है. बच्चे के चेहरे पर कुत्ता ने काटा कुत्ते के हमले के कारण लड़का जमीन पर गिर जाता है. मासूम की चीखें सुनकर उसके माता-पिता और कुछ स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचते हैं. वह किसी तरह से कुत्ते को भगाकर बच्चे की जान बचाते हैं. इसके बाद बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता है. बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

“SEA NEWS AGRA” “LATEST NEWS” “BREAKING NEWS” “HINDI NEWS” “TOP NEWS” “UPDATES” “UP NEWS” “AGRA NEWS TODAY” “TODAY NEWS” “AGRA NEWS”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *