• Fri. Apr 17th, 2026

NATIONAL ROUNDUP : अलवर में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे | Alwar | Sea News

Jul 22, 2024

अलवर शहर के मथुरा ट्रैक पर अलवर गुड्स स्टेशन से रेवाड़ी जा रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे के कारण मथुरा-अलवर ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं कि मालगाड़ी कैसे पटरी से उतरी. अलवर-मथुरा रेलवे लाइन को बहाल करने के लिए तेजी से बचाव और राहत कार्य किए जा रहे हैं. ट्रेनों की आवाजाही बाधित मथुरा ट्रैक बाधित होने के कारण आज (21 जुलाई) दीग जिले में गोवर्धन जी में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित मेले में जाने वाले लाखों श्रद्धालु परेशानी का सामना कर रहे हैं. पूर्णिमा पर आयोजित मेले में जाने वाले श्रद्धालु परेशान हालांकि, सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. ट्रैक को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं. घटनास्थल पर अधिकारी मौजूद मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरने की वजह से मेला स्पेशल ट्रेन सहित कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिसके कारण अलवर रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्री परेशान हैं. मेला स्पेशल ट्रेन सहित कई ट्रेनें रद्द तकनीकी कर्मी इस ट्रैक को सामान्य करने में जुटे हुए हैं. उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है, इसे जल्द से जल्द चालू किया जाएगा. जल्द रेलवे ट्रैक को किया जाएगा चालू आज (21 जुलाई) गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचे हैं. रेलवे प्रशासन ने अलवर से मथुरा तक एक विशेष मेला ट्रेन चलाई है, जिसके कारण अलवर रेलवे स्टेशन पर हजारों श्रद्धालु मौजूद हैं. गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचे इस ट्रैक के बाधित होने के कारण जयपुर से मथुरा जाने वाली ट्रेन रद्द कर दी गई है. एक मेला स्पेशल ट्रेन को अलवर में ही रोक दिया गया है. मौके पर रेलवे अधिकारी तैनात हैं जयपुर से मथुरा जाने वाली ट्रेन रद्द

“SEA NEWS AGRA” “LATEST NEWS” “BREAKING NEWS” “HINDI NEWS” “TOP NEWS” “UPDATES” “UP NEWS” “AGRA NEWS TODAY” “TODAY NEWS” “AGRA NEWS”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *