इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राजपुर में दंपती ने अलग-अलग घरों में छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहले महिला ने फांसी लगा ली थी। पुलिस महिला के शव के पंचनामा की तैयारी कर रही थी। इस बीच पति ने बच्चे के लिए दूध लाने का बहाने से दूसरे घर में जाकर कुंडे से फांसी लगा ली।
