फिरोजाबाद के रसौली का आपरेशन कराने आई महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद तबियत बिगड़ गई और कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत पर परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजन डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
