शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, मैंने पहले भी कहा था कि जब से ये सरकार आई है मुंबई में गैंगवार और अंडरवर्ल्ड की ताकत बढ़ सकती है क्योंकि इस सरकार के पीछे अंडरवर्ल्ड की ताकत है और अंडरवर्ल्ड गुजरात से चलाया जा रहा है। ये गुजरात से आने वाले केंद्रीय गृह मंत्री के लिए एक चुनौती है।
