• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Mumbai : आईफोन 16 की सेल शुरू, मची मारामारी | iPhone 16 Sale | BKC Apple Store | Sea News

Sep 21, 2024

एप्पल 20 सितंबर यानी आज से भारत में आईफोन 16 सीरीज बिक्री शुरू कर रहा है. नई आईफोन 16 सीरीज की बिक्री शुरू होने के कारण मुंबई में बीकेसी एप्पल स्टोर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई. यहां लोग कतार में दौड़ते दिख रहे हैं. एप्पल की आईफोन 16 खरीदने के लिए लोग दिल्ली के साकेत के सेलेक्ट सिटी वॉक में लंबी कतार में खड़े दिखे. आईफोन का नया सीरीज खरीदने के लिए हर बार क्रेज देखा जाता है. लोगों ने लंबी लाइनें लगाई है. यहां मौजूद आईफोन लवर को फोन पाने की जल्दी है और लोग स्टोर के खुलने का इंतजार कर रहे हैं. भीड़ को देखते हुए यहां सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *